Headlines

मंत्री सुदिव्य कुमार ने मां दिउड़ी मंदिर में किया पूजा-अर्चना, तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा भी रहे उपस्थित

sudivya kr devri mandir sudivya kr devri mandir

रांची: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने आज अपनी धर्मपत्नी के साथ बुंडू के ऐतिहासिक मां दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास कुमार मुंडा भी मौजूद रहे।

मंत्री और विधायक ने मां दिउड़ी से झारखंड की उन्नति, समृद्धि और शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि “मां दिउड़ी से जुड़ा हर क्षण अत्यंत पवित्र और प्रेरणादायक होता है। झारखंड की समृद्धि और जनता के कल्याण के लिए मां का आशीर्वाद सदैव मार्गदर्शक रहेगा।” विधायक विकास कुमार मुंडा ने भी राज्य की तरक्की के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

munadi live whattsapp banne.jpg

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत किया और मंदिर के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। इस धार्मिक यात्रा ने क्षेत्रीय जनता के साथ जनप्रतिनिधियों के संबंधों को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *