रामगढ़ जिले के पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने के कारण डैम भर गया | साथ ही इसके मुख्य जलस्रोत नलकारी और घाघरा नदी से लगातार पानी आने के कारण पतरातू डैम के जलस्तर में उत्तरोत्तर वृद्धि होती जा रही है |वर्तमान समय में डैम का जलस्तर 1328आर एल से पार हो चुका है|

इसको देखते हुए पतरातू डैम के आठ फाटक में से तीन नंबर फाटक को 3 इंच खोलकर जल की निकासी की जा रही है |डैम का जल जमाव क्षमता 1332 आर एल है|

